राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (रविवार) को बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्रि के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।...