Rajasthan JJM Scam: जेजेएम घोटाले में गिरफ्तार पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी से लगातार दूसरे दिन एसीबी की एसआइटी ने 8 घंटे तक पूछताछ की। एसआइटी ने जोशी से 40 से अधिक सवाल पूछे। लेकिन, वे अधिकतर सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए।