राजधानी जयपुर में राजस्थान पत्रिका का तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो ‘प्रोपेक्स’ एसएल मार्ग स्थित द ग्रांड मोती पैलेस में शुरू हुआ। 11 अक्टूबर तक (सुबह 11 से रात 8 बजे) चलने वाले इस एक्सपो में आवासीय, कॉमर्शियल और निवेश के कई विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।