Rajasthan : राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आईसीडीएस के आंगनबाड़ी केंद्रों के दैनिक संचालन का का समय-समय पर निरीक्षण करें।