Rajasthan Panchayat-Nikay Elections: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। ओबीसी आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें 309 निकायों में 60 अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित करने की सिफारिश की गई है।