Dungarpur Accident: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 927ए पर चल रहा डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में घर के अंदर सो रही मां-बेटी की मौत हो गई।