राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे ने मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज कर दी हैं। वर्तमान में 24 मंत्री हैं और 6 पद रिक्त हैं। माना जा रहा है कि जातीय समीकरण साधने के लिए नए चेहरों को जगह मिल सकती है।