Dungarpur Murder : डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलिया बड़गामा के राजपुर गांव में सोमवार सुबह रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई। यहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।