सवाई माधोपुर के चौथकाबरवाड़ा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग से 3.41 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। इससे सड़क, नाला, सफाई, मरम्मत और आपदा प्रबंधन सहित लंबे समय से रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी।