राजस्थान के उदयपुर जिले में तीन दिन से लापता दंपती के शव शुक्रवार को उनके घर के पीछे रखे बड़े संदूक में मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला गोगुंदा क्षेत्र के सायर थाना इलाके के पुनावली गांव का है।