राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी एक महीने के लिए टल गई है। जिला परिषद, प्रधान व पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी 17 सितंबर और सरपंच-वार्ड पंचों की लॉटरी 18 सितंबर को होगी। ऐसे में लॉटरी का इंतजार कर रहे लोगों को अब एक महीने और इंतजार करना होगा।