नगरीय निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं होने वाले निकायों में जोड़तोड़ के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार शाम को प्रेसवार्ता कर पार्षदों की दो-दो करोड़ रुपए में खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए।
