जोधपुर में एक विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर को छात्राओं से अश्लील मैसेज भेजने और यौन उत्पीड़न के आरोपों में बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। विद्यार्थियों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अदालत ने आरोपी प्रोफेसर को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।