बाड़मेर-बालोतरा जिले के यात्रियों को वर्ष 2026 के खत्म होने से पहले रोडवेज की नई बसों की सौगात मिलेगी। कई वर्षों बाद प्रदेश सरकार ने बाड़मेर रोडवेज डिपो को 25 नई बसें आवंटित की हैं। इनमें पहली बार एसी बसें भी शामिल हैं।