राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर, अलवर और सीकर सहित कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश से पारा 5 से 8 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने 8 मई तक 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।