राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ब्यावर में इस सीजन की सबसे ज्यादा 9 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश और कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।