राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे में स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। पेट्रोल भरवाने आई एक बाइक में अचानक स्पार्किंग होने से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे पंप परिसर और पास खड़े डीजल टैंकर को चपेट में ले लिया।