Rajasthan News: रक्षाबंधन पर जयपुर, अजमेर और कोटा समेत राजस्थान की जेलों में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। सलाखों के बीच हुई इस भावुक मुलाकात में कहीं बहनों की आंखें नम हुईं तो कहीं भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए।