राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और डोनोवन फरेरा टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं.