जयपुर ग्रामीण के नरैना थाने में RSS प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ कस्टडी में बर्बरता और अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरएसएस के विश्व संवाद केंद्र ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।