जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने नए विंटर शेड्यूल (25 अक्टूबर से 27 मार्च) के तहत साप्ताहिक उड़ानें 811 से बढ़ाकर 1,010 कर दी हैं। इससे दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़कर लगभग 152 हो जाएगी। इस नए शेड्यूल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर कनेक्टिविटी का विस्तार किया गया है।