राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अमर्यादित शब्द इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। अंबिका कॉलोनी निवासी प्रतीक नाम के युवक ने बिजली कटौती से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।




